search

हिमाचल पर्यटकों के स्वागत को तैयार, CM बोले- सुहावने मौसम का लें लुत्फ, कांग्रेस संगठन के गठन पर भी की स्थिति स्पष्ट

Chikheang 2025-10-8 00:36:40 views 1259
  हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों को न्योता दिया है।





राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों को हिमाचल आने का न्यौता देते हुए कहा कि अब मौसम सुहावना है, बर्फबारी शुरू हो चुकी है, ऐसे में हिमाचल खुलकर आपका स्वागत करेगा। प्रदेश में अब बरसात का दौर खत्म होने के साथ ही पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़नी शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी ने सर्द हवाओं का अहसास बढ़ा दिया है। इस समय बर्फ का यह शुरुआती दौर पर्यटन सीजन की समय से पहले शुरुआत का संकेत दे रहा है।



सरकारी निवास ओक ओवर में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार बरसात ने प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया है और इसकी भरपाई आसान नहीं है। यह पूरा जलवायु परिवर्तन का असर है, पहले ऐसा मौसम नवंबर या दिसंबर में देखने को मिलता था, लेकिन इस बार अक्टूबर की शुरुआत में ही चोटियों पर बर्फ जमने लगी है।

उन्होंने कहा कि टूरिस्ट के लिए यह मौसम बेहद आकर्षक है और राज्य के पर्यटन स्थल अब आगंतुकों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


हिमाचल को 1500 करोड़ की सहायता का इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया दौरे पर पूछे सवाल पर सीएम सुक्खू ने बताया कि केंद्र से टीमें आकर आपदा नुकसान का आकलन कर चुकी हैं। पीएम मोदी ने यहां का जायजा लिया था और 1500 करोड़ रुपये की जो घोषणा हुई थी, उस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। केंद्र जल्द से जल्द यह राशि दे ताकि राहत कार्यों को गति दी जा सके।
कांग्रेस संगठन जल्द होगा गठित

कांग्रेस संगठन के गठन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जल्द ही पार्टी का नया संगठन तैयार कर लिया जाएगा। पंचायती राज चुनाव से पहले संगठन का गठन होगा। 13 अक्टूबर को स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना है, जिसके बाद संगठन गठन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस हाईकमान के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे, हालांकि सोनिया गांधी के आने की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



यह भी पढ़ें- हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय, दिल्ली में हाईकमान से मिलकर लौटे सीएम सुक्खू कब होगा एलान?
मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश की निंदा की

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। यह कानून के खिलाफ है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। ऐसे वाकये लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं।



यह भी पढ़ें- Himachal: तो क्या रद हो सकता है श्री नैना देवी विधानसभा चुनाव? हाई कोर्ट ने नहीं की याचिका खारिज, कांग्रेस प्रत्याशी को दी डेडलाइन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953