search

हरियाणा में पार्टी सिंबल पर नगर निगम के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, चंडीगढ़ में दिग्गज नेताओं की बैठक के बाद तैयारी तेज

Chikheang 2026-1-5 21:26:35 views 452
  

कांग्रेस पार्टी सिंबल पर लड़ेगी नगर निगम के चुनाव।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों की तैयारियों तेज कर दी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा पहले से ही निगम चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर चुकी है। प्रदेश के तीन नगर निगमों सोनीपत, पंचकूला व अंबाला सिटी के चुनाव होने हैं।

इन तीनों ही निगमों में वार्डबंदी का काम अंतिम चरण में है। सरकार फरवरी-मार्च में तीनों निगमों के चुनाव करवाए जाने की तैयारी में है। सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद की मौजूदगी व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निकायों के चुनावों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई सांसद-विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने तीनों निगमों के चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जिलाध्यक्षों से भी चर्चा की है। अधिकतर नेता निगमों के चुनाव पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं। निगमों के चुनाव इससे पहले भी कांग्रेस सिंबल पर लड़ती रही है।

इससे पहले सोनीपत नगर निगम में कांग्रेस के निखिल मदान ने ही मेयर का चुनाव जीता था। 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान मदान ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा ने उन्हें सोनीपत से विधानसभा चुनाव लड़वाया और जीत हासिल की।

इसी तरह से अंबाला नगर निगम की मेयर रहीं शक्ति रानी शर्मा ने भी कालका से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दोनों निगमों में मेयर के खाली पदों पर उपचुनाव भी हो चुका है। अब तीनों निगमों का कार्यकाल पूरा होने के चलते चुनाव होंगे। कांग्रेस के कई नेताओं ने निगमों में मेयर के अलावा वार्ड पार्षद के चुनाव भी सिंबल पर लड़ने की सलाह दी है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में सोनीपत, अंबाला व पंचकूला नगर निगम के चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और अपनी जनहितैषी नीतियों के साथ जनता के बीच जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167860