search

UP Panchayat Election: वोटर बनने की लहर! 95 हजार नए लोगों ने किया आवेदन, देखें अपनी तहसील

Chikheang 5 day(s) ago views 666
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों में दावा और आपत्तियों के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिले में करीब 96 हजार लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया है। वही, पांच हजार से अधिक लोगों ने नाम में संशोधन के लिए अपील की है, जबकि 20 हजार से अधिक लोगों ने नाम विलोपित करने को लेकर आपत्ति लगाई है।

पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते बीते दिनों जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था। घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इसमें जिले में मतदाताओं की संख्या 24 लाख से अधिक पाई गई। सत्यापन के दौरान तीन लाख से अधिक लोगों को जोड़ा गया, जबकि 2.74 लाख से अधिक लोगों को नहीं मिलने के कारण सूची से हटाया गया। इसके बावजूद वोटरों की संख्या बढ़ी पाई गई।
कई लोगों के नाम नहीं हुए शाम‍िल

23 दिसंबर को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। उसके बाद 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावों और आपत्तियों के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। जिले में 95714 लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करने को दावा प्रस्तुत किया है। इनमें एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं के साथ ही अन्य ऐसे लोग भी हैं, जिनके नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।

सबसे अधिक दावे सदर तहसील क्षेत्र में आए हैं। यहां 26350 लोगों ने अपने नाम शामिल करवाने के लिए दावा पेश किया है। उसके बाद आंवला तहसील क्षेत्र में 14731 लोग अपने नाम जुड़वाना चाह रहे हैं। नवाबगंज तहसील में यह संख्या 15294 तक पहुंच गई हैं। इसके साथ ही बहेड़ी तहसील के 16213 लोगों ने अपने नाम जोड़ने की अपील की है।
नाम हटाने के लि‍ए भी लगाईं आपत्‍ति‍यां

मीरगंज में यह आंकड़ा 13448 है, जबकि फरीदपुर में सबसे कम 9678 लोगों ने ही नाम जोड़ने का दावा पेश किया है। नाम विलोपित (हटाने) के लिए 20156 लोगों ने आपत्तियां लगाई हैं। सबसे अधिक 4989 आपत्तियां सदर तहसील के लोगों ने लगाई हैं। वही, बहेड़ी में आपत्तियों की संख्या 4024 है।

आंवला में 2256, नवाबगंज में 2919, फरीदपुर में 3680 और मीरगंज तहसील क्षेत्र में 2288 लोगों ने आपत्तियां दी हैं। इसी तरह मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने के लिए जिले में 5798 लोगों ने प्रारूप तीन प्रपत्र भरा है। बहेड़ी तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 1864 लोगों के नाम संशोधित किए जाने हैं।

नवाबगंज में 1341, सदर में 871, आंवला में 688, फरीदपुर में 176 और मीरगंज में 858 लोगों ने नाम संशोधित कराने के लिए प्रारूप तीन भरकर जमा किया है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आपत्तियों व दावों के निस्तारण के बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।

  

यह भी पढ़ें- सियासी रण: पिताओं ने राज किया, पर बेटों को नहीं मिला जनता का साथ; जानें कौन रहा सफल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149572

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com