search

ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, 45 हजार से अधिक ने किया दीदार; लगी लंबी लाइन

deltin33 2026-1-5 07:56:06 views 1119
  

ताजमहल पर पर्यटक।



जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर रविवार को पर्यटक उमड़े। दोपहर में पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ा। दिनभर में टिकट लेकर 30 हजार 269 पर्यटकों ने स्मारक देखा। इसमें 15 वर्ष तक के निश्शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों को जोड़ लें तो दिनभर में 45 हजार से अधिक पर्यटक आए। एक जनवरी से रविवार तक पर्यटकों की यह सबसे कम संख्या थी।
पश्चिमी गेट पर लाइन में करना पड़ा इंतजार

ताजमहल पर 25 दिसंबर को क्रिसमस से पर्यटक उमड़ना शुरू हुए थे। घने कोहरे और गलन भरी सर्दी में भी पर्यटक बड़ी संख्या में आए। रविवार सुबह कोहरा व गलन भरी ठंड की वजह से कम पर्यटक आए। दोपहर 12 बजे के बाद ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ना शुरू हुई। दोपहर दो बजे के करीब पश्चिमी गेट पर लाइन लगी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लाइन की वजह से 20 से 25 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।
ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

1 जनवरी, 42 हजार 363
2 जनवरी, शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी
3 जनवरी, 34 हजार 645
4 जनवरी, 30 हजार 269



अन्य स्मारकों पर स्थिति


आगरा किला, 8572
फतेहपुर सीकरी, 1527
एत्माद्दौला, 1050
सिकंदरा, 1236
मेहताब बाग, 305
राम बाग, 216
मरियम का मकबरा, 65
रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम आए पर्यटक

मुख्य मकबरे पर जाने को चमेली फर्श पर लाइन लगी। एएसआइ ने कर्मचारियों की डबल शिफ्ट में ड्यूटी और सीआइएसएफ ने चमेली फर्श और मुख्य मकबरे पर अतिरिक्त क्यूआर मैनेजर लगाकर व्यवस्था संभाली। ताजमहल के पश्चिमी व पूर्वी गेट पर ताज सुरक्षा पुलिस व पर्यटन पुलिस सक्रिय रहीं। दिनभर में 30 हजार 269 पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे, जिनमें 27 हजार 45 भारतीय और 3224 विदेशी शामिल थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476678