search

यूपी में रेलवे कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, बाइक सवार तीन युवकों ने घटना को दिया अंजाम; इलाके में फैली सनसनी

cy520520 2026-1-5 06:56:37 views 858
  

प्रतीकात्मकत तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण मेरठ। मुंडाली-खरखौदा मार्ग पर रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सीने में चाकू के वार से लहूलुहान होकर रेलवे कर्मी सड़क पर गिर गया। हमलावर फरार हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन से हमलावरों के बारे में जानकारी का प्रयास किया। देर रात शव को मर्चरी भेज दिया। मृतक के पिता महेन्द्र सिंह चौहान ने अज्ञात हत्यारोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी 28 वर्षीय विवेक पुत्र महेंद्र रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह खरखौदा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। रविवार शाम विवेक बाइक पर गांव से खरखौदा रेलवे स्टेशन जा रहा था। जब वह मुंडाली- खरखौदा रोड पहुंचा तभी बाइक पर सवार नकाबपोश तीन युवक पीछे से आए।

उन्होंने ओवरटेक कर विवेक की बाइक रुकवाई। उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने पर विवेक बाइक से नीचे गिर गया। हत्यारोपित फरार हो गए। आसपास के लोगों ने सड़क पर लहूलुहान पड़े विवेक को देखकर डायल-112 को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में साझेदारी के विवाद में अगवा कर आगरा के ट्रांसपोर्टर की हत्या, सड़क किनारे फेंकी लाश, उठा ले गया था पार्टनर

मुंडाली एसओ राम गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। विवेक के स्वजन ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हाल फिलहाल में किसी से विवाद भी नहीं हुआ था।

विवेक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। एक भाई रोहित एचसीएल व दूसरा भाई रोडवेज में कंडक्टर है। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके डेढ़ साल की बेटी है। फोरेंसिंक व एसओजी टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।


विवेक के स्वजन से पूछताछ में उन्होंने किसी से रंजिश, दुश्मनी से इंकार किया है। आसपास के लोगों ने भी बाइक सवारों के हमला करते देखने की बात नहीं बताई है। सीने पर घाव का निशान है। प्रथम दृष्टया चाकू से वार की संभावना नजर आ रही है। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


                                                                                       डॉ.विपिन ताडा, एसएसपी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163574