search

कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर क्लीनिक में घुसा डंपर, चालक की मौत और खलासी ने कूदकर बचाई जान

LHC0088 2026-1-4 20:26:52 views 1138
  

क्षतिग्रस्त क्लीनिक व हाईवे में खड़ा डंपर के पास लगी भीड़। जागरण



संवाद सहयोगी, सुमेरपुर(हमीरपुर)। कानपुर सागर हाईवे पर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे डाकघर के बगल में एक अनियंत्रित डंपर क्लीनिक में घुस गया। जिससे क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। वहीं खलासी ने कूद कर जान बचाई।

  

शनिवार की रात करीब 11:30 बजे कानपुर से कबरई की ओर जा रहा एक डंपर सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकराने के बाद डाकघर के बगल में डा.बीएन सिंह गौतम के क्लीनिक में जा घुसा। जिससे क्लीनिक की शटर व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जालौन जनपद के कुढ़ना गांव निवासी 24 वर्षीय रिंकू पुत्र देवीप्रसाद डंपर चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। वहीं इसी गांव निवासी खलासी अवधेश ने डंपर से कूद कर जान बचाई। इस घटना से मुहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गए।

  

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसे चालक को पीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने डंपर को क्लीनिक से हटा कर सड़क किनारे खड़ा कराया। तब आवागमन बहाल हो सका। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  
थम नहीं रहा हाईवे में हादसों का सिलसिला डिवाइडर की मांग उठी


कानपुर सागर हाईवे में एक जनवरी से शुरू हुआ हादसों का सिलसिला निरंतर जारी है। तीन जनवरी की रात पशु बाजार के समीप एक डंपर चालक हादसे में जान गंवा बैठा। लगातार हो रहे हादसों के चलते लोग अब इस खूनी हाईवे में डिवाइडर की मांग उठाने लगे हैं। बीती रात हुए हादसे के बाद व्यापार मंडल ने उद्योग नगरी से लेकर नजरपुर मोड़ तक डिवाइडर की मांग की है। जिससे हादसों में अंकुश लग सके।

  
एक जनवरी को भी हुआ हादसा

गत एक जनवरी को शाम करीब आठ बजे इंगोहटा जा रहे आटो को पुराने शिखा होटल के पास हाईवे में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी और आटो को करीब दो किलोमीटर तक घसीटकर थाने तक ले गया था। इस हादसे में आटो चालक 21 वर्षीय अंकित कुशवाहा की मौत हो गई थी और उसका 25 वर्षीय साथी रोहित कुशवाहा निवासी इंगोहटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार कानपुर में चल रहा है।

  
एक डंपर से हादसा

लोग अभी इस हादसे को भूल ही नहीं पाए थे कि इसी बीच तीन जनवरी की रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित डंपर पशु बाजार के समीप गिट्टी लदे ट्रक से टकराकर करीब 100 मीटर दूर डा.वीएन सिंह के क्लीनिक में घुस गया था। घटना में डंपर चालक की केबिन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। डा. वीएन सिंह के पुत्र पुनीत सिंह ने करीब 18 लाख के नुकसान की तहरीर पुलिस को सौंपी है। कहना है कि डंपर की जोरदार टक्कर से पूरे मकान में दरारें आई हैं। एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है और सैलून की दुकान को भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद कस्बे के अंदर डिवाइडर की मांग उठने लगी है।

  

हादसे के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि जिस तरह से हादसे इस खूनी हाईवे में हो रहे हैं। उसको मद्देनजर रखकर फैक्ट्री एरिया से लेकर नजरपुर तिराहे तक डिवाइडर का होना बहुत जरूरी है। कहा कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर डिवाइडर की मांग करेंगे। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मकान मालिक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। चालक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के स्वजन घटना की सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस आ गए हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165008