search

40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए कटक सीआरआरआई थाना के IIC विजय कुमार बारिक

cy520520 2026-1-4 20:26:50 views 760
  

विजिलेंस की ओर से आरोपित थाना प्रभारी के पास बरामद की गई राश‍ि।  


जागरण संवाददाता, कटक। ओडिशा के कटक में सीआरआरआई थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज (IIC) विजय कुमार बारिक को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार सुबह भुवनेश्वर के राजमहल चौक इलाके में की गई।    विजिलेंस विभाग ने इसकी आधिकारिक जानकारी मीडिया को दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार बारिक पर एक शराब व्यापारी से अवैध रूप से रिश्वत मांगने का आरोप था।    व्यापारी का शराब व्यवसाय बिना किसी परेशानी के चलाने का भरोसा देते हुए IIC बारिक ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत रविवार सुबह उन्हें रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।  

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने मौके से 40 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद कर ली, जो आरोपी इंस्पेक्टर इंचार्ज के पास से जब्त की गई। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस विभाग ने आरोपी अधिकारी के अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है।  

समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस की टीम दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच कर रही थी। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के संभावित मामले को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।  विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी के चल-अचल संपत्ति से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में विजिलेंस विभाग की ओर से वर्ष 2026 के मामले संख्या 1/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।    विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162616