search

मोगा में सड़क पार कर रही महिला को बोलेरो ने कुचला मौके पर मौत

deltin33 2026-1-4 20:26:53 views 579
  

मोगा में बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, मोगा। गांव दोसांझ के पास एक सड़क पार करती महिला को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना मैहना की पुलिस ने बलोरो गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने कहा कि राकेश कुमार निवासी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) हाल आबाद गांव दोसांझ ने बताया कि उसकी पत्नी 33 वर्षीय रानी कौर मेन जीटी रोड गुरुद्वारा गांव दोसांझ रोड पर 3 जनवरी की सुबह सवा नौ बजे सड़क पार करने लगी तो एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसकी पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के पति राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ थाना मैहना में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476025