search

क्या प्रतिकूल मौसम के बावजूद दरभंगा एयरपोर्ट ने यात्रियों की मदद की?

LHC0088 2026-1-4 18:26:45 views 1138
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, दरभंगा। प्रतिकूल मौसम और कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को दूसरे दिन दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं आंशिक रूप से सामान्य रहीं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए कुल 14 विमानों का आवागमन हुआ। इससे दोनों ओर से फंसे यात्रियों को अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचने में राहत मिली।
मुंबई की एक फ्लाइट रही रद

हालांकि मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को शेड्यूल के अनुसार रद करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि उड़ान रद होने की सूचना यात्रियों के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही दे दी गई थी। इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और एयरपोर्ट पर इंतजार से बचाव हुआ।
दिल्ली से आने वाली उड़ानों की स्थिति

दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1405 अपने निर्धारित समय 10:50 बजे से एक घंटा आठ मिनट की देरी से 11:58 बजे एयरपोर्ट पहुंची। वहीं इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 बजे से 14 मिनट विलंब से 3:24 बजे पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 अपने निर्धारित समय 3:50 बजे से एक घंटा चार मिनट पहले ही दरभंगा पहुंच गई।
कोलकाता और मुंबई से उड़ानों का हाल

कोलकाता से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 अपने निर्धारित समय 12:20 बजे से चार मिनट पहले ही पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 बजे से 13 मिनट की देरी से 12:58 बजे पहुंची। वहीं अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1529 अपने समय 1:20 बजे से छह मिनट विलंब से 1:26 बजे पहुंची।
हैदराबाद से उड़ान में देरी

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 अपने निर्धारित समय 2:05 बजे से 32 मिनट की देरी से 2:37 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
यात्रियों को मिली आंशिक राहत

लगातार खराब मौसम के बीच उड़ानों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। हालांकि कुछ उड़ानों में देरी रही, फिर भी हवाई सेवाएं चालू रहने से यात्रियों की आवाजाही संभव हो सकी। एयरपोर्ट प्रशासन मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165259