search

IndiGo Airlines: ट्रेन की तरह देरी से रवाना हो रहीं फ्लाइट, हैदराबाद जाने के लिए पौने दो घंटे करना पड़ा इंतजार

Chikheang 2025-12-7 03:38:11 views 1246
  

IndiGo Airlines: विमान की सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रेन की तरह से फ्लाइट भी देरी से रवाना हो रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस क्रू मेंबर की कमी के चलते शनिवार को भी खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट देरी से रवाना हुई।

एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसा माहौल रहा, फ्लाइट के आने और रवाना होने के समय की जानकारी लेते रहे। हैदराबाद की फ्लाइट ने पौने दो घंटे देरी से उड़ान भरी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में यात्री परेशान रहे।

खेरिया एयरपोर्ट से हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू के लिए फ्लाइट हैं। इंडिगो क्रू मेंबर की कमी के चलते फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही है, शुक्रवार को बेंगलुरू फ्लाइट रद कर दी गई थी इससे यात्री परेशान रहे थे।

आगरा से हैदराबाद जाने वाली वाली फ्लाइट एक घंटा 47 मिनट देरी से रवाना हुई। एक घंटा 21 मिनट देरी से हैदराबाद पहुंची। आगरा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट एक घंटा 22 मिनट देरी से रवाना हुई और बेंगलुरु 53 मिनट देरी से पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आगरा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट एक घंटा चार मिनट की देरी से रवाना हुई और मुंबई 28 मिनट देरी से पहुंची। आगरा से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 14 मिनट देरी से रवाना हुई। फ्लाइट के देरी से आने और रवाना होने से यात्री परेशान रहे।

आगरा से बड़ी संख्या में लोग इन चार शहरोंं के लिए जाते हैं। फ्लाइट के देरी से रवाना होने से उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग फ्लाइट का विकल्प भी तलाश रहे हैं।

खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा का कहना है कि फ्लाइट देरी से रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें- IndiGo मामले में सीईओ पीटर एल्बर्स पर गिरी गाज, DGCA ने भेजा नोटिस; छोड़ना पड़ेगा पद?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168951