search
 Forgot password?
 Register now
search

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर भड़का संघर्ष, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए संघर्ष विराम के उल्लंघन के आरोप

cy520520 2025-12-7 03:38:10 views 994
  

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी और अफगानिस्तान के बीच चमन सीमा पर भारी गोलीबारी की सूचना मिली है। इस संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। चमन सीमा क्रॉसिंग, जिसे मैत्री द्वार के नाम से भी जाना जाता है, बलूचिस्तान प्रांत को अफगानिस्तान के कंधार से जोड़ती है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शुक्रवार देर रात संघर्ष को भड़काने का आरोप लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान बलों ने बदानी इलाके में मोर्टार दागे थे, जबकि अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि स्पिन बोल्डक पर हमला पाकिस्तान ने किया था।

संघर्ष की शुरुआत दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के नए दौर के लगभग एक हफ्ते बाद हुई, जो बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई। हालांकि दोनों पक्ष अपने नाजुक युद्धविराम को जारी रखने पर सहमत हुए थे। पिछले सप्ताहांत सऊदी अरब में हुई वार्ता, अक्टूबर में हुई घातक सीमा झड़पों के बाद तनाव कम करने के लिए कतर, तुर्किये और सऊदी अरब द्वारा आयोजित बैठकों की श्रृंखला में नवीनतम थी।

पीटीआई के अनुसार, चमन-कंधार राजमार्ग पर भी लड़ाई की खबरें हैं, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि गोलीबारी रात करीब 10 बजे शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। चमन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एक महिला समेत तीन घायलों को अस्पताल लाया गया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा और विदेश कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150952

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com