search

गाजियाबाद में दिनदहाड़े गालियां बरसाने वाले थार सवार युवकों को दो दिन में भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

LHC0088 2026-1-4 17:56:39 views 661
  

दिनदहाड़े थार सवार युवकों ने ताबड़ताेड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाई थी।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शनिवार को नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिकरोड़ में दिनदहाड़े थार सवार युवकों ने ताबड़ताेड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाई थी। नंदग्राम पुलिस दो दिन में भी युवकों को पकड़ नहीं पाई है। जबकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी जान को भी खतरा बताया है।

इस मामले में नंदग्राम थाना पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि युवकों में लगातार दो दिन 31 दिसंबर और एक जनवरी को विवाद हुआ था। पुलिस के पास शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की।

नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिकरोड निवासी सुनील कुमार के भतीजे लकी का 31 दिसंबर की रात राजनगर एक्सटेंशन में कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक जनवरी को लकी और वियोम को युवकों ने श्रीराम हाइट सोसायटी में बुलाकर पीटा था। लकी ने उनके बेटे हर्ष को फोन पर इसकी जानकारी दी तो हर्ष की हमलावरों से फोन पर ही नोंकझोंक हुई थी।

युवकों ने उसे फोन पर मारने की धमकी दी थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे हर्ष के फोन पर एक युवक ने आधा घंटे में मारने की धमकी दी। हर्ष ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे हमलावर थार गाड़ी में आए और लाल रंग की बलेनो कार में बैठे हर्ष और उसके दोस्त अंकुर को देख कार पर फायरिंग कर दी।

उन्होंने पीछा किया तो युवकों ने दोबारा फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को ही हर्ष की शिकायत पर गोविंदपुरम निवासी अमित कजरा, पंकज चौधरी, गुलमोहर सोसायटी निवासी साहिल और एकलव्य पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया। नामजद मुकदमा होने के बाद भी हमलावर पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

इससे पीड़ित दहशत में हैं। सुनील कुमार का कहना है कि वह डर की वजह से अपनी दो दुकान में से एक दुकान ही खोल पा रहे है। कोई पुलिसकर्मी भी नहीं आया। हमलावर भी नहीं पकड़ में आए हैं।


आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। शीघ्र आरोपितों को पकड़ा जाएगा। - प्रियाश्री पाल, कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165517