search

मैनपुरी में भीषण ठंड के वजह से आलू की फसल हुई खराब, परेशान होकर किसान ने दी जान

LHC0088 2026-1-4 17:56:38 views 883
  



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। किसान ने रविवार सुबह घर के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी है। शव लटका देख स्वजन में चीख पुकार मच गई।

सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के बाद शव मोर्चरी पर भिजवाया। ग्रामीणों द्वारा घरेलू कलह और फसल में हुए नुकसान से तनाव में आकर आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला पुनी निवासी 32 वर्षीय किसान राजू के पास डेढ़ बीघा खेती है। वह खेती और मेहनत मजदूरी कर स्वजन का भरण पोषण करते थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर पड़े टिन शेड में सोने के लिए चले गए।

रविवार सुबह साढ़े छह बजे पत्नी नीतू ने बाहर देखा तो राजू का शव टिन शेड के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दन्नाहार थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां टीम ने शव फंदे से उतार साक्ष्य संकलित किए। इस दौरान मृतक के भाई समर सिंह ने आरोप लगाया कि भाई ने बटाई पर लिए खेत में आलू की फसल पैदा की थी। परंतु बाजार में फसल के अच्छे भाव नहीं मिलने से नुकसान हो गया।

किसी से उधार लिए रुपये भी न देने के कारण और पिछले दो साल से लगातार फसल में हो रहे नुकसान आए दिन घर में कलह होती थी। इसी से तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। इस संबंध में दन्नाहार इंस्पेक्टर वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

स्वजन की ओर से फसल में नुकसान होने के कारण आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी है, लेकिन लिखित में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164706