search

भू-माफियाओं की खैर नहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- अपराध, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

LHC0088 2026-1-4 17:26:33 views 495
  

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जनसभा को किया संबोधित। (जागरण)



संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भूमि विवाद, अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा विशेष अभियान 14 जनवरी तक हर हाल में पूरा किया जाएगा और इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी की जा रही है।

अपराध, भ्रष्टाचार और भूमि माफिया पर बिहार सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा रविवार को प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत पाली, सरौरा, फदरपुर, कमरपुर, भानपुर, नथनपुर, तुर्केजनी, वीरुपुर, निजाय, जखौर सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माध्यम से घर-घर जनकल्याण संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों की भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, भू-माफिया पर कठोर कार्रवाई तथा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन सभी कार्यों को 14 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए और उन्हें पक्के मकान का लाभ मिले।

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, जिला महामंत्री सनोज साहू, मंटू नटराज, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर महतो, प्रमुख प्रतिनिधि रजनीश कुमार, विजय महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164801