search

GDP वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% रहने का अनुमान, पिछले साल से 2.6% ज्यादा

cy520520 2025-11-28 21:07:24 views 1056
  



शुक्रवार को जारी नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2025 (Q2 FY26) को समाप्त दूसरी तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था सितंबर 2024 तिमाही (वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही) में 5.6% की दर से बढ़ी थी, जो सात तिमाहियों में सबसे कम थी और पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही) में 7.8% तक पहुंच गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने 28 नवंबर को एक बयान में कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्यों पर जीडीपी 48.63 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यह 44.94 लाख करोड़ रुपये थी, जो 8.2% की वृद्धि दर दर्ज करती है।“

  

विश्लेषकों ने दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7% से 7.5% के बीच रहने का अनुमान लगाया था।

(यह खबर ब्रेकिंग है। खबर लगाता अपडेट की जा रही है)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933