search

UP RTO Transfer: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ से फतेहपुर तक बदले तीन आरटीओ और 18 एआरटीओ

cy520520 2026-1-3 21:57:31 views 1041
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिवहन विभाग ने नव प्रोन्नत तीन आरटीओ व 18 एआरटीओ को नई तैनाती दी है। इसमें दो दिन पूर्व भ्रष्टाचार के मामले में तीन एआरटीओ के निलंबन से खाली हुए लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ प्रवर्तन) के पदों पर भी नवीन दी गई है। आलोक कुमार यादव को लखनऊ, उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली और प्रतीक मिश्र को फतेहपुर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।  

विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ प्रशासन) राघवेंद्र सिंह को वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर व अंबरीश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ बनाया गया है। सतेंद्र कुमार यादव को मथुरा, हरिओम को बदायूं, वैभव सोती को बरेली, गुलाब चंद्र को अयोध्या, विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर, विपिन कुमार को बागपत, हरिओम को शाहजहांपुर और नीतू शर्मा को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।

चंपा लाल को सिद्धार्थनगर, विनय कुमार सिंह को आगरा, अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद, मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र और कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। जबकि देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162188