search

ढाई लाख के कर्ज से तंग आकर की थी दोस्त की हत्या, हथियार के साथ चार अपराधी 48 घंटे में गिरफ्तार

cy520520 2026-1-3 15:27:24 views 1226
  

हथियार के साथ चार अपराधी 48 घंटे में गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को हथियार, जिंदा गोली, मोबाइल फोन और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला बुढ़मू थाना कांड संख्या 82/25 से जुड़ा है, जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा पियूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को सरईदाह करमबोहा नदी के पास रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था।  
विशेष टीम गठन कर कार्रवाई

इस संबंध में मृतक के चाचा मो एकराम, ग्राम हफुवा, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ द्वारा बुढ़मू थाना में आवेदन दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार अनुसंधान कर रही थी।

इसी क्रम में 2 जनवरी  को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अपराधकर्मी छापर बरवाटोली गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर छापामारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।  
उधारी की मांग से था परेशान

समीर अंसारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि करीब छह माह पहले उसने मृतक पियूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये की लगातार मांग और दबाव के कारण उसने अपने साथियों साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में शामिल राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नरेश मरांडी के घर से हत्या में प्रयुक्त एक मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा और नौ जिंदा गोली बरामद की गई। नरेश मरांडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक  भी जब्त की गई है।
ये आरोपित हुए गिरफ्तार

  • समीर अंसारी (पिता आमिर अंसारी, निवासी हफुआ मुस्लिम टोला, थाना पतरातु, जिला रामगढ़)
  • साहिल टुडू (पिता महादेव टुडू, निवासी छापर बरवाटोली, थाना बुढ़मू, जिला रांची)
  • राम मुर्मू (पिता मनोज मुर्मू, निवासी छापर बरवाटोली, थाना बुढ़मू, जिला रांची)  
  • नरेश मरांडी (पिता देवराम मांझी, निवासी पचंडा, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161963