search

Jamshedpur Weather: धुंध और कनकनी से राहत के आसार कम, पछुआ हवाओं से ठिठुरेगा शहर, 8 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

deltin33 2026-1-3 05:26:38 views 1091
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में नए साल के जश्न के बाद अब ठंड ने अपने तेवर फिर से तीखे कर लिए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर और उत्तर-पश्चिमी (नार्थ वेस्टरले) बर्फीली हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। दो जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन छह जनवरी तक इसके लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

शुक्रवार सुबह शहर के कई इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। मौसम आंकड़ों के अनुसार, सुबह के वक्त विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर 700 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

हालांकि, पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए मौसम विभाग ने अभी कोई यलो अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन सुबह-शाम शैलो टू माडरेट फाग (हल्का से मध्यम कोहरा) छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जमशेदपुर में अब पछुआ हवाएं हावी हो रही हैं। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवाओं में नमी और ठंडक होने के कारण धूप की तपिश कम महसूस होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहा, जिसके अगले चार दिनों में 23-24 डिग्री तक गिरने के आसार हैं।

राज्य स्तर पर देखें तो गुमला 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा है। इसकी तुलना में जमशेदपुर अभी थोड़ा गर्म है, लेकिन आने वाले दिनों में यहां भी कोल्ड वेव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
जमशेदपुर मौसम पूर्वानुमान (3 जनवरी-7 जनवरी 2026)

    तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   03 जनवरी (शनिवार)
   26°से.
   12°से.
   
   
   04 जनवरी (रविवार)
   25°से.
   10°से.
   
   
   05 जनवरी (सोमवार)
   24°से.
   09°से.
   
   
   06 जनवरी (मंगलवार)
   24°से.
   08°से.
   
   
   07 जनवरी (बुधवार)
   24°से.
   08°से.
   

यह भी पढ़ें- 200 नई बोलेरो-अपडेटेड डायल 112 से रांची पुलिस बनेगी आधुनिक, गश्ती और अपराध नियंत्रण पर बढ़ेगी रफ्तार

यह भी पढ़ें- झारखंड में अफसरशाही हावी, भ्रष्टाचार बढ़ा; MP प्रदीप वर्मा बोले- बीजेपी से डरकर सरकार नहीं करा रही नगर निकाय चुनाव
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472399