search

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया अयोध्या कैलेंडर का अनावरण

deltin33 2026-1-2 02:57:33 views 1066
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। ‘अयोध्या कैलेंडर’ का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। अनावरण कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह कैलेंडर न केवल उसकी पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि देश-विदेश में इसकी सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने कहाकि यह अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अयोध्या कैलेंडर के आकर्षक एवं भावपूर्ण छाया चित्र राजेश कुमार सिंह के हैं, जिनमें अयोध्या की दिव्यता, धार्मिक आस्था और स्थापत्य सौंदर्य का जीवंत चित्रण है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471953