deltin33 • 2026-1-2 00:56:44 • views 1262
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नये वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण एवं सुशासन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी राज्यपाल से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी। इसके उपरांत राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आइटीबीपी के अधिकारियों सहित लोक भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भेंट कर नव वर्ष की बधाइयां दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाभाव की सराहना की। प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया राज्यपाल ने अधिकारियों से सुशासन, जनसेवा तथा उत्तराखंड के समग्र एवं सतत विकास को लेकर सकारात्मक संवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के समन्वित प्रयासों से नव वर्ष 2026 प्रदेश को प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण की नई दिशा प्रदान करेगा एवं उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, मिलेगा रोमांच का सफर; 15 दिन में पूरे होंगे बचे काम
यह भी पढ़ें- नए साल पर देहरादून में मंदिरों में उमड़े लोग, शापिंग माल और बाजार में दिनभर रही चहल-पहल |
|