search

स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का नया समय: धनबाद से अब 5 मिनट पहले, टाटा पहुंचने में लगेगा अधिक वक्त

LHC0088 2026-1-1 12:27:34 views 542
  

धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का बदल गया समय।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे का नया टाइम टेबल एक जनवरी से लागू होगा। नए टाइम टेबल में धनबाद से खुलने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के प्रस्थान का समय बदल जाएगा। सुबह 5:35 के बदले गुरुवार से पांच मिनट पहले 5:30 पर रवाना होगी। टाटा पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। धनबाद से टाटा तक 187 किमी की दूरी तय करने में इस ट्रेन को छह घंटे 40 मिनट लगते हैं। अब पांच मिनट पहले खुलने से छह घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी होगी।
----
पाथरडीह से धनबाद एक घंटे 40 मिनट, ट्रेन छोड़ आटो से चल पड़ते यात्री
पाथरडीह से धनबाद तक मात्र 24 किमी की दूरी करने में स्वर्णरेखा एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट का समय लेती है। रात 8:45 पर खुल कर रात 10:25 पहुंचती है। जंगल और सुनसान रेल मार्ग पर कब पहिए थम जाए, इसकी गारंटी नहीं रहती। इस वजह से लगभग पूरी ट्रेन पाथरडीह में ही खाली हो जाती है। ज्यादातर यात्री पाथरडीह से आटो या निजी वाहन से धनबाद के लिए चल पड़ते हैं।

नए टाइम टेबल में भी नहीं मिली यात्रियों को राहत
नए टाइम टेबल में स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद थी। यात्रा अवधि कम करने या धनबाद-चंद्रपुरा मार्ग से चलाने की मांग की जा रही थी। मार्ग परिवर्तन को लेकर मामला ठंडे बस्ते में रहा। यात्रा अवधि कम होने के बजाय पांच मिनट और बढ़ गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160378