search

संतकबीरनगर में महिला आरक्षी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, सौतेला पिता गिरफ्तार

cy520520 2025-12-31 13:27:08 views 941
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। महिला आरक्षी ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला आरक्षी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ पिछले कई वर्ष से खलीलाबाद शहर में किराए के मकान में रह रही है। इसकी तैनाती भी इसी जिले में है। महिला आरक्षी के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है और उसने दूसरी शादी की है। दूसरा पति भी किराए के मकान में साथ ही रहता है।

आरोप है गत 25 दिसंबर को सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला आरक्षी ड्यूटी से घर पहुंची तो उसने राेते हुए सारी बात बता दी। महिला आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित राजेश के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- अशरफाबाद रेलवे क्रासिंग पर बनेगा 64 करोड़ का ओवरब्रिज, संतकबीरनगर-गोरखपुर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157615