search

प्रियंका गांधी की वायनाड रैली में साथ दिखे थे रेहान-अवीवा, सगाई के बाद सामने आया वीडियो

Chikheang 2025-12-31 13:27:10 views 851
  

प्रियंका गांधी की रैली में रेहान वाड्रा और अवीवा बेग। फोटो - एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाड्रा परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की खबरें लगातार सूर्खियां बटोर रही हैं। वैसे तो इस कपल का सियासत से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। दोनों पेश से फोटोग्राफर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। मगर, सगाई की चर्चा के बीच अवीवा बेग और रेहान वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये वीडियो प्रियंका गांधी की चुनावी रैली का है, जिसमें अवीवा और रेहान भी एक-साथ नजर आ रहे हैं। 2024 में वायनाड उपचुनाव के दौरान दोनों ने प्रियंका गांधी की रैली में शिरकत की थी।

  
प्रियंका का पहला चुनाव

दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी ने दोनों ही सीट पर जीत हासिल की और फिर रायबरेली से सांसद रहने का फैसला करते हुए वायनाड की दावेदारी छोड़ दी थी। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली वायनाड सीट पर जब उपचुनाव की घोषणा हुई, तो कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार चुना।
रेहान-अवीवा भी पहुंचे

सियासत में एंट्री कर चुकी प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में थीं। ऐसे में जब प्रियंका वायनाड में रैली को संबोधित करने पहुंची, तो उनके बेटे रेहान वाड्रा और मंगेतर अवीवा बेग भी रैली का हिस्सा बने। प्रियंका मंच पर भाषण दे रही थीं, तो रेहान और अवीवा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद थे।

हालांकि, इस दौरान दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की और चुपचाप वहां से निकल गए। वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी ने भारी मतों से जीत हासिल की। इस दौरान उन्हें 6 लाख से अधिक वोट मिले थे।


Raihan Vadra has always preferred to stay away from politics and live a normal and private life.

This video is from last year, where his mother Priyanka Gandhi Vadra was addressing people during Wayanad bypoll.

He stood there quietly like any ordinary person and remained beside… pic.twitter.com/8Je1IdGjjp— Amock (@Politicx2029) December 30, 2025

राजस्थान में सगाई समारोह

अवीवा बेग और रेहान पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं और अब ये कपल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाला है। रेहान ने बीते दिन ही अवीवा से सगाई कर ली है। वहीं, अब राजस्थान के रणथम्भौर में कपल का औपचारिक सगाई समारोह रखा गया है। कुछ महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी की होने वाली समधन नंदिता बेग का कांग्रेस मुख्यालय से खास कनेक्शन, पुरानी दोस्ती रिश्तेदारी में बदली

यह भी पढ़ें- फुटबॉल प्लेयर, फोटोग्राफी का शौक... पढ़ें वाड्रा परिवार की होने वाली बहू अवीवा बेग के बारे में सबकुछ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161861