search

वाराणसी में मौसम व‍िभाग ने तीन जनवरी तक के ल‍िए जारी क‍िया अलर्ट, जान लें मौसमी बदलाव को

LHC0088 2025-12-31 12:27:21 views 507
  

मौसम व‍िभाग ने अगले तीन द‍िनों तक मौसम में कोहरे के असर का अनुमान जताया है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुरूप ही बुधवार को मौसम सुबह घने कोहरे का बना रहा। सुबह नौ बजे आसमान साफ होना शुरू हुआ तो गलन का प्रकोप भी कुछ कम हुआ और धूप ख‍िलने पर लोग धूप भी सेंकने पहुंचे। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि आगामी तीन जनवरी तक के ल‍िए अलर्ट जारी क‍िया है। मौसम व‍िभाग के अलर्ट के बाद वातावरण में गलन का प्रकोप शुरू होने की उम्‍मीद है। पछुआ हवाओं का जोर रहने पर माना जा रहा है क‍ि वातावरण में गलन का प्रकोप और भी बढ़ेगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार की सुबह मौसम का रुख तल्‍खी भरा रहा और गलन का प्रकोप व्‍यापक तौर पर रहा। घने कोहरे की वजह से वातावरण में गलन भी बना रहा। द‍िन चढ़ा तो धूप भी ख‍िली लेक‍िन सुबह घने कोहरे की वजह से वाहन भी फॉग लाइट के सहारे रेंगते नजर आए। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुरूप कोहरे का दौर रहा तो आम जनजीवन भी सुबह प्रभाव‍ित रहा। धूप ख‍िलने के बाद लोग धूप भी सेंकने न‍िकले और धूप सेंककर राहत भी तलाशा। नए साल के पूर्व धूप ख‍िलने के बाद लोग पर्यटन स्‍थलों पर भी पहुंचे।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 17.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 5.4 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 87% और अधि‍कतम 97% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुरूप वातावरण में गलन का असर बना रहा। दूसरी ओर मौसम व‍िभाग ने तीन जनवरी तक घने कोहरे और गलन का अनुमान जताया है। माना जा रहा है क‍ि अब तापमान में पछुआ हवाओं का जोर रहा तो गलन का प्रकोप भी खूब होगा।

फ‍िलहाल पहाड़ों पर इस समय पश्‍चि‍मी व‍िक्षोभ का जोर बना हुआ है। इसकी वजह से ऊंचे पहाड़ों पर लगातार रह रहकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंचा तो गलन का प्रकोप मैदानी इलाकों में खूब नए साल पर नजर आएगा। हालांक‍ि दो द‍ि‍नों में पहाड़ों पर मौसमी बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंंचने की उम्‍मीद है। इसकी वजह से बर्फबारी का असर पूर्वांचल तक जल्‍द पहुंचने की उम्‍मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159941