search

Bihar Weather Today: सुबह-शाम हल्की सिहरन, दिन में धूप… जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

deltin33 2025-11-7 12:06:30 views 589
  

जानें कैसा रहेगा बिहार का मौसम। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को पटना सहित 13 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। गुरुवार को पटना के आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा एवं तराई वाले इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरे का प्रभाव रहा।

दिन में तीखी धूप से मौसम सामान्य बना रहा। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता एक हजार मीटर दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521