search

यूपी में अब 6 जनवरी को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ने SIR के शेड्यूल में किया बदलाव

cy520520 2025-12-31 06:27:15 views 805
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मतदाता सूची जारी करने की नई समय-सारिणी मंगलवार को जारी कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन (ड्राफ्ट रोल) 31 दिसंबर के बजाय छह जनवरी को होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन (ड्राफ्ट रोल) 31 दिसंबर के बजाय छह जनवरी को होगा। इसके साथ ही दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक निर्धारित की गई है।

30 जनवरी तक प्राप्त की जानी थीं दावे-आपत्तियां

पहले 30 जनवरी तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जानी थीं। उन्होंने बताया कि छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण होगा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से, जिनके रिकार्ड नहीं मिले उन्हें नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार समस्त प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब छह मार्च को होगा। पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 28 फरवरी निर्धारित थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157621