search

कोहरे का सितम! लखनऊ, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट डायवर्ट, 6 उड़ानें देरी से पहुंचीं देहरादून एयरपोर्ट

Chikheang 2025-12-30 14:56:37 views 1004
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी जागरण देहरादून। सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट के आसपास छाए घने कोहरे के चलते हवाई सेवाओं पर इसका असर पड़ा। एयरपोर्ट पर सुबह कम दृश्यता के कारण छह हवाई सेवाएं विलंब से पहुंची।

इसमें से अहमदाबाद से आने वाले उड़ान तो अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे देर से एयरपोर्ट पर उतरी। शाम को भी एयरपोट पर कम दृश्तया के कारण लखनऊ, मुंबई और दिल्ली की उड़ान को डायवर्ट किया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सुबह 7.55 बजे आने वाली इंडिगो की अहमदाबाद की उड़ान दोपहर 1.25 पर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि इंडिगो की सुबह 9.45 पर आने वाली जयपुर की उड़ान दोपहर 12.44 बजे और सुबह 11.10 बजे आने वाली इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची।

इसके अलावा इंडिगो की दोपहर 12.10 बजे आने वाली कोलकाता की उड़ान दोपहर 12.39 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की पुणे से शाम 5.05 बजे आने वाली उड़ान शाम 5.41 बजे पहुंची।

यह भी पढ़ें- न्यू ईयर पर नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं...भरना पड़ेगा भारी-भरकम जुर्माना, लाइसेंस भी होगा कैंसिल

वहीं शाम को देहरादून एयरपोर्ट पर दोबारा से कोहरा छा गया। इस दौरान इंडिगो एयरलाइंस की शाम 4.55 बजे आने वाली लखनऊ की उड़ान कम दृश्यता के कारण कई चक्कर लगाने के बाद भी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी।

जिसके बाद उसे लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वही मुंबई की शाम 6.20 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान व शाम 7.10 बजे आने वाली दिल्ली की इंडिगो की उड़ान को भी दिल्ली के लिए डायवर्ट करना पड़ा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161661