search

अब सहरसा से आगे जाएगी वैशाली एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन; जानें नया टाइमटेबल

LHC0088 2025-10-4 13:36:24 views 1289
  अब सहरसा से आगे ललित ग्राम तक जाएगी वैशाली एक्सप्रेस।





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली से सहरसा के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस अब ललित ग्राम तक चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 8.40 बजे चलकर अगले दिन रात 8.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहां से रात 8.40 बजे रवाना होगी और रात 10.30 बजे ललित ग्राम पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वापसी में ललित ग्राम से यह सुबह चार बजे चलकर सुबह 6.25 बसे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से सुबह पौने सात बजे चलकर अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। सहरसा से ललित ग्राम के बीच इसका ठहराव सुपौल, सरायगढ़ और राघोपुर स्टेशन पर होगा। सहरसा से नई दिल्ली के बीच इसका ठहराव व समय पहले की तरह रहेगा।



उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सात दिसंबर से इस ट्रेन का नंबर 12553/12554 से बदलकर 15565/15566 हो जाएगा। ट्रेन को विस्तार देने से सहरसा से आगे जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138