search

नोएडा वालों को नए साल का तोहफा, दो स्पेशल बसों के किराए में मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट

cy520520 2025-12-29 10:26:53 views 586
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में नए साल से जनता सेवा के तहत स्पेशल दो बसों का संचालन मोरना डिपो से परिवहन निगम की ओर किया जाएगा। इन बसों का किराया निर्धारित से 20 फीसदी कम होगा। नोएडा से कलौंदा और जहांगीरपुर के लिए यह बसें चलेंगी। डिपो से पहली बार जिले के दूसरे गांवों को इस बस सेवा के जरिए जोडा जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेक्टर 35 स्थित मोरना डिपो के अधिकारियों के अनुसार अभी इसकी कवायद की जा रही है, हरी झंडी मिलते ही इनकी शुरूआत कर दी जाएगी। नए साल से इस सुविधा का संचालन होने का अनुमान है।

बता दें, यह सेवा जनता सेवा के तहत शुरु होगी। इसके अंतर्गत पहली बार मोरना डिपो से कलौंदा और जहांगीरपुर क्षेत्र के गांवों को सीधे बस सेवा से जोड़ा जाएगा। अभी तक इन गांवों के लोगों को शहर तक पहुंचने के लिए निजी साधनों या महंगे परिवहन विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता था।

नई बस सेवा शुरू होने से छात्र, नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और ग्रामीण यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। दरअसल इन क्षेत्रों के लोगों को नोएडा आने के लिए या तो किसी तरह दादरी आना होता था, या फिर वह अपने निजी साधनों पर ही निर्भर थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन दोनों बसों में सफर करने वाले यात्रियों से निर्धारित किराए से 20 फीसदी कम शुल्क लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सस्ती दरों पर बस सेवा उपलब्ध कराने का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के लोगों को किफायती और सुरक्षित यात्रा सुविधा देना है। इससे रोजाना आवागमन करने वालों के खर्च में भी कमी आएगी।

फिलहाल रूट, समय-सारिणी और अन्य तकनीकी पहलुओं पर मंथन चल रहा है। जैसे ही शासन स्तर से हरी झंडी मिलती है, बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दोनों बसें सुबह और शाम के समय अधिक फेरे लगाएंगी, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

  

  


कलौंदा और जहागीरपुर के गांव को जोड़ने के लिए नोएडा डिपो से दो बसों को जनता सेवा के तहत नए साल से चलाने की कवायद की जा रही है, निर्देश मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।


-

-रोहिताश कुमार, एआरएम, नोएडा डिपो
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156486