search

यमुना के संरक्षण के लिए सरकार और समाज की सहभागिता जरूरी: केंद्रीय मंत्री मेघवाल

Chikheang 2025-12-29 04:26:37 views 337
  

राजघट स्थित गांधी दर्शन में यमुना परिवार काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम यमुना संगम में शपथ दिलाने के बाद जयकारा लगाते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल , स्वामी चिदानंद सरस्वती व अन्य। चंद्र प्रकाश मिश्र



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यमुना की स्वच्छता या संरक्षण केवल भावनात्मक विषय नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा राष्ट्रीय दायित्व है। इसमें सरकार और समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक है। यह कहना है केंद्रीय कानून व विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह रविवार को राजघाट स्थित गांधी दर्शन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म तिथि के उपलक्ष्य में यमुना परिवार काउंसिल, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यमुना संगम उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इसमें देश भर से संत और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे थे। सभी ने मिलकर यमुना की स्वच्छता पर मंथन किया। इस दौरान विदेशी कलाकारों ने कथक, ओडिसी और कुचिपुड़ी की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी और हो प्रभु मेरे अवगुण चित न धरो भजनों की प्रस्तुति देने के बाद लोगों को यमुना स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्सव में यमुना प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें यमुना की पवित्रता, सांस्कृतिक महत्व और संरक्षण को उजागर किया गया।

यमुना स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यमुना को स्वच्छ करने के लिए सरकार की ओर से परियोजना तैयार कर ली गई है। सभी नालों पर एसटीपी प्लांट लगाएं जाएंगे। अगले वर्ष से एसटीपी प्लांट लगने शुरू हो जाएंगे।

उत्सव में उपस्थित परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यमुना केवल जल का साधन या नदी नहीं है। यह हमारी जीवनरेखा है। इसका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। यमुना भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा है। इसकी स्वच्छता के लिए हर नागरिक का नैतिक व आध्यात्मिक दायित्व है।

यह संपूर्ण आयोजन स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के तत्वावधान में संपन्न हुआ। चिदानंद स्वामी ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलकर यमुना को स्वच्छ किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों, संतो, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर परिवार काउंसिल के निदेशक कपिल गर्ग ने कहा कि हमारी यमुना हमारी जिम्मेदारी, केवल नारा नहीं बल्कि एक सतत जन आंदोलन है। जिसके माध्यम से समाज तो मां यमुना के संरक्षण के लिए एकजुट किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160388