search

2026 के शुरुआत में Tata Sierra EV हो सकती है लॉन्च, 500km रेंज, ट्रिपल-स्क्रीन समेत मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

LHC0088 2025-12-27 16:03:11 views 606
  

Tata Sierra EV को साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दिया है कि साल 2026 में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी। इसमें Tata Sierra EV भी शामिल है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया जाएगा। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में पेट्रोल-डीजल वाले से ज्यादा बेहतरीन और शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक में कौन-कौन से खास फीचर्स दिए जा सकते हैं? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैसा होगा डिजाइन?

Tata Sierra EV का डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन से मिलता-जुलता होगा। इसमें कुछ EV-स्पेसिफिक एलिमेंट्स को दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फुल-विड्थ LED DRL स्ट्रिप, स्प्लिट हेडलैम्प्स और स्किड प्लेट SUV को मजबूत और मॉडर्न लुक दिया जाएगा।
साइड प्रोफाइल में उभरी हुई शोल्डर लाइन्स, स्क्वायर व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स होंगे। इसके पीछे की तरफ कनेक्टेड LED लाइट बार, बॉक्सी टेलगेट और हल्की-सी EV बैजिंग दी जा सकती है।
फीचर्स से भरपूर होगा इंटीरियर

  • Sierra EV के केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले शामिल होगा।
  • इसके अलावा, प्रीमियम मटीरियल्स, लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन, एंबियंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ इसे एक अपमार्केट फील देते हैं। कुल मिलाकर, Sierra EV का केबिन टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का अच्छा बैलेंस पेश करता है।

कितनी मिलेगी ड्राइविंग रेंज?

  • Tata Sierra EV में Harrier EV के कई फीचर्स दिए जा सकता है। कंपनी सिएरा ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दे सकती है। इसके बड़े बैटरी पैक की ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा हो सकती है।
  • इसके साथ ही DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग की संभावना है। जैसे फीचर्स इसे लॉन्ग ड्राइव्स और फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी के लिहाज से मजबूत बनाते हैं।

मिलेंगे लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स

Sierra EV में पैसेंजर की सेफ्टी पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसमें इसमें Level 2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें वह सभी सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं, जो इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन में दिए जाते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138