search

गोवर्धन पूजा में निमंत्रण न देने पर पड़ोसी की हत्या, युवक के सिर में चार घंटे अटकी रही कुल्हाड़ी

LHC0088 2025-10-23 04:37:31 views 1271
  

गोवर्धन पूजा का निमंत्रण नहीं मिला तो कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या  (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, सीधी। रामपुर नैकिन में गोवर्धन पूजा का निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज एक परिवार ने मंगलवार रात पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में फंसी कुल्हाड़ी करीब चार घंटे बाद निकाली गई। बुधवार दोपहर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि खड्डी गांव का रहने वाला सूरज मिश्रा (27) अपनी बहन स्वाति मिश्रा के घर गोवर्धन पूजा में शामिल होने गया था।

पूजा में पड़ोसी यशोदा यादव, उसके पति सुखलाल यादव और बेटे मोले यादव को नहीं बुलाया गया था। रात करीब 9:30 बजे पूजा खत्म हुई तो यशोदा यादव ने मिश्रा परिवार के घर के बाहर पथराव शुरू कर दिया। यादव परिवार को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मिश्रा परिवार पर हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी सूरज के सिर पर लगी और फंस गई। डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने सूरज को रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों ने सिर में फंसी कुल्हाड़ी निकाली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों यशोदा यादव, सुखलाल यादव और बेटे मोले यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138