search

बांग्लादेश में मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर भीड़ का हमला, कई लोग घायल

deltin33 2025-12-27 16:02:28 views 1252
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच मशहूर सिंगर जेम्स का कॉन्सर्ट रद कर दिया गया। ढाका से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फरीदपुर में यह कॉन्सर्ट होना था। लेकिन, कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थानों पर हो रहे हमले के बाद यह कार्यक्रम रद हो गया है। इस हमले में 25 छात्रों के घायल होने की खबर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश के एक स्कूल की वर्षगांठ पर शुक्रवार की रात को तकरीबन 9 बजे संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान हमलावरों ने कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करते हुए लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। कई छात्रों ने हमलों का विरोध किया। मगर, बाद में संगीत कार्यक्रम को कैंसिल करना पड़ गया।


Radicalisation on Peak In Yunus\“ Bangladesh

Yunus Led radical mob attacked a concert of Bangladesh\“s biggest rockstar James at Faridpur because music is Haram & he also played bollywood songs. pic.twitter.com/ATv5zjxRL7 — Defence Sphere (@DefenceSphere) December 27, 2025

तस्लीमा नसरीन ने दी जानकारी

बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कल्चरल केंद्र छायानाट को जालकर राख कर दिया गया है। हमलावरों ने संगीत, नृत्य, कविता और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संगठन उदिची को भी आग के हवाले कर दिया। उग्रवादियों ने मशहूर गायक जेम्स को भी परफॉर्म नहीं करने दिया।“

तस्लीमा नसरीन के अनुसार,


कुछ दिन पहले मशहूर उस्ताद अलाउद्दीन खान के बेटे सिराज अली खान ढाका गए थे। वो मैहर घराने के मशहूर कलाकार हैं। मगर, बांग्लादेश में बिगड़ते हालातों के कारण वो प्रस्तुति दिए बिना ही भारत लौट गए। जाने से पहले उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेश में कलाकार, संगीत और सांस्कृतिक संस्थान सुरक्षित नहीं हो जाते, वो यहां नहीं आएंगे।

कौन हैं सिंगर जेम्स?

बता दें कि जेम्स को बांग्लादेश के मशहूर गायकों में गिना जाता है। वो प्लेबैक सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं। \“नागर बाउल\“ नामक रॉक बैंड के मुख्य गायक और गीतकार के रूप में प्रसिद्ध जेम्स कई हिंदी गानों में भी अपनी आवाज दे चुके हैं। इस लिस्ट में \“गैंगस्टर\“ का गाना \“भीगी भीगी\“, \“लाइन इन ए मेट्रो\“ का गाना \“अलविदा\“ भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- \“हिंदुओं की हत्या को राजनीतिक हिंसा...\“ बांग्लादेश में अशांति को लेकर विदेश मंत्रालय ने जताई गंभीर चिंता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521