search

सोनभद्र में संपत्ति के विवाद में बेटे -बहू ने वृद्ध मां की लाठी- डंडे से पीटकर की हत्या

deltin33 2026-1-21 12:56:30 views 611
  

सोनभद्र में संपत्ति विवाद में बेटे-बहू ने 80 वर्षीय मां को पीट-पीटकर मार डाला।  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। संपत्ति बंटवारे के विवाद में बबुरी गांव में बुधवार की सुबह करीब छह बजे बड़े बेटे और बहू ने लाठी डंडे से पीटकर 80 वर्षीय मां फूलवा देवी की हत्या कर दी। महिला को अंदरूनी चोट आई। मझले बेटे और बहू ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन तब तक मां लड़खड़ा कर जमीन पर गिर चुकी थी।

उसे राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां ने चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आरोपित बेटा और बहू फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बबुरी गांव निवासी रामकिशुन की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी फूलवा और उसके तीन बेटे अशोक कुमार, सनोज कुमार और धर्मेंद्र हैं। बड़ा बेटा अशोक अपने परिवार के साथ करीब 20 वर्ष से अलग रहता है।

सनोज, उसका सबसे छोटा अविवाहित भाई धर्मेंद्र मां के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा संपत्ति के बटवारे को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है। सनोज का आरोप है कि बड़ा भाई कई बार कहासुनी कर चुका है। बुधवार की सुबह सभी लोग सो कर उठे थे, तभी अशोक और उसकी पत्नी घर में आ गए। मां से संपत्ति का बटवारे करने के लिए दबाव बनाने लगे। मां ने जब मना किया तो अशोक और उसकी पत्नी ने मां की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सनोज के मुताबिक वह और उसकी पत्नी बीच बचाव करने का प्रयास किये लेकिन तब तक मां लड़खड़ा कर गिर गई। घटना के दौरान धर्मेंद्र खेत पर गया था।

उसे सूचना देकर तब वह मां को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचा जहां चिकित्सक ने देखते ही फूलवा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां चींख पुकार मच गई। सबसे छोटे बेटे धर्मेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। तब तक आरोपित बड़ा बेटा और बहू वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873