New Year 2026: 29 दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, नया साल होगा यादगार

deltin33 Half hour(s) ago views 1016
  

Budh Gochar 2026: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत होने वाली है। नव वर्ष से पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के कारोबार में तेजी देखने को मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं- विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बुध गोचर 2026

ग्रहों के राजकुमार बुध देव 29 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध देव 29 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 16 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
वृश्चिक राशि

  

नए साल के शुभ अवसर पर वृश्चिक राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसेगी। आपके विचार में मधुरता आएगी। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपमें सदाचार गुणों का विकास होगा। आप कुशल वक्ता हो सकते हैं। न्याय से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव या प्रभुत्व बढ़ेगा। न्याय करने का अवसर मिलेगा। आप अपनी बुद्धि से धन अर्जन करने में सफल होंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। कई जातकों के लिए समय बेहद उत्तम रहेगा। धन की समस्या दूर होगी। शिक्षा और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग धन कमाने में सफल होंगे।
मीन राशि

  

नए साल पर बुध देव मीन राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को नया आयाम मिल सकता है। इससे आने वाले समय में लाभ देखने को मिलेगा। आयात और निर्यात से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुंडली में बुध मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय उन्हें मोदक और दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही हर बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Shubh Yoga January 2026: नए साल के पहले महीने में बन रहे हैं ये शुभ योग, जो आपको दिलाएंगे सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- Remedies 2026: नए साल के पहले दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com