search

UP के कारोबारी की नाबालिग बेटी पटना से लापता; अंजाने नंबर से कॉल कर कहा-मम्‍मी, मेरी तबीयत ठीक नहीं है

deltin33 2025-12-21 22:37:35 views 825
  

एसके पुरी थाना क्षेत्र से नाबालिग लापता। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, पटना। UP girl Missing:  एसके पुरी थाना क्षेत्र में घर से निकली उत्तर प्रदेश के कारोबारी की नाबालिग बेटी लापता हो गई। गुरुवार की देर शाम से वह लापता है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इस बीच नाबालिग ने मां के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काॅल किया था। तब वह डरी हई थी और तबीयत खराब होने की बात कहीं। इसके बाद फोन कट गया। जिस नंबर से लड़की ने फोन किया था, पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस कर फ्रेजर रोड तक पहुंच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही गांधी मैदान से लेकर दस से अधिक ठिकानों पर उसकी तलाशी की गई। रविवार को भी पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी रही। एसके पुरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। खोजबीन जारी है।  

पीड़ित परिवार एसके पुरी में किराए के मकान में रहता है। गुरुवार शाम 16 वर्षीय नाबालिग किसी काम से घर से निकली। काफी देर बात तक वह लौटी नहीं। उन्हें लगा कि वह सहेली के यहां रुक गई होगी या देर हो जाएगी।

रात हुई तो घर वाले आसपास के लोगों और उसके दोस्तों से पूछताछ करने लगे। दूसरे दिन सुबह जान पहचान के सभी लोगों से फोन किया गया और सहेली से बातचीत की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
अज्ञात नंबर से आया कॉल

इसके बाद स्‍वजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस छानबीन कर रही थी कि शनिवार को अचानक मां के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से काॅल आया। दूसरी तरफ बेटी की आवाज थी। वह घबराई हुई थी।

उसने बताया कि तबीयत खराब है। इसके बाद फोन कट गया। फिर पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क नहीं हो सका।

इधर पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस क‍िया तो उसका लोकेशन फ्रेजर रोड आया। पुलिस उस लोकेशन पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बच्ची जा चुकी थी। वह नंबर फल बेचने वाली महिला का था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो बताया कि एक बच्ची आई थी, परेशान लग रही थी। उसने अमरूद लिया और उसका मोबाइल मांगकर कॉल क‍िया और आगे चली गई।

इसके बाद पुलिस ने गांधी मैदान, स्कूल, घर आने-जाने वाले रास्तों से लेकर दस से अधिक जगहों पर उसकी खोजबीन की, लेक‍िन सफलता नहीं मिली।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521