search

दिल्ली में अभी और बिगड़ेगा मौसम... पश्चिमी विक्षोभ आने से पहले सरकार अलर्ट, इन लोगों पर होगी कार्रवाई

LHC0088 2025-12-20 23:07:03 views 729
  

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मौसम और बिगड़ने की बात कही है।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब होने की आशंका है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट कर चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्वेंस से हवा की गति कम हो सकती है और प्रदूषण बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि GRAP-4 लागू होने के बावजूद कुछ जगहों पर निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायतें आ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकार ने सख्त चेतावनी दी है कि ऐसे लोग जो इस खराब मौसम में निर्माण कर रहे हैं, उनकी इमारतों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, जूनियर इंजीनियरऔर एग्जीक्यूटिव इंजीनियरको भी जिम्मेदार मानकर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कोई भी प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री नहीं चलने दी जाएगी, चाहे वह अधिकृत इलाके में हो या गैर-कानूनी। सरकार ने व्यापक सर्वे किया है और कल से ऐसी फैक्टरियों पर सख्त कार्रवाई शुरू होगी, उन्हें सील कर दिया जाएगा। दिल्लीवासियों की सेहत सबसे महत्वपूर्ण है और इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सिरसा ने लोगों से अपील है कि दिल्ली की हवा को साफ और सुरक्षित बनाने में पूरा सहयोग करें। नियमों का पालन करें, जैसे निर्माण रोकना, प्रदूषण कम करने वाले कदम उठाना और जरूरी न हो तो बाहर कम निकलें। सब मिलकर दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त बनाएं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138