जागरण संवाददाता, आगरा। कोहरे की मार से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह कोहरे ने लोगों को परेशान किया। कोहरे के चलते ट्रेनों, बसों और फ्लाइट की रफ्तार धीमी रही। खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे और उत्कल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, रोडवेज बसें एक से दो घंटे, बेंगलुरु और अहमदाबाद फ्लाइट लेट रहीं। बेंगलुरु फ्लाइट सबसे अधिक 27 मिनट लेट रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस सप्ताह पहले दिन से ही कोहरा का प्रकोप चालू हो गया था। दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के बदले सेमी आटोमेटिक प्रणाली पर ट्रेनों का संचालन किया गया। इसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के मध्य एक ही ट्रेन को गुजारा गया। 25 ट्रेनें एक से साढ़े छह घंटे की देरी से चलीं।
इसमें सबसे अधिक लेट उत्कल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे रही। सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मुंबई राजधानी साढ़े तीन घंटे, केरला एक्सप्रेस ढाई घंटे, जबलपुर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। नई दिल्ली, लखनऊ, मेरठ की तरफ से आने वाली बसें एक से दो घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। वहीं अहमदाबाद फ्लाइट 16 मिनट और बेंगलुरु 27 मिनट लेट रही। |