search

एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए होगी विशेष व्यवस्था, एंट्री और एग्‍ज‍िट प्‍वॉइंट सहित कई स्थानों पर होंगे सुरक्षा के प्रबंध

LHC0088 2025-12-20 02:07:17 views 1082
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों पर कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूीपीडा) ने परिवहन आयुक्त और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार ने एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख मार्गों के प्रवेश व निकासी के प्वाइंट पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि कोहरे के मद्देनजर एक्सप्रेसवे पर वाहनों को एकत्र करके काफिले का रूप में आगे ले जाने की व्यवस्था की जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूपीडा ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के प्रवेश व निकास के सभी बिंदुओं पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा के सभी उपाय किए जाएं। इनमें प्रकाश व्यवस्था व रिफ्लेक्टर को भी शामिल किया जाए।

इसके लिए आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, गोरखपुर, अंबेडकर नगर व आजमगढ़ के प्रवेश व निकास बिंदुओं की जानकारी भी यूपीडा ने परिवहन आयुक्त को दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138