search

दुनिया के नक्शे में वेनेजुएला कहां है... कितनी आबादी है और क्या है भौगोलिक स्थिति?

Chikheang 2026-1-3 23:13:09 views 958
  

दुनिया के नक्शे में कहां है वेनेजुएला? (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित एक देश है। अगर बात करें इसके मानचित्र और भौगोलिक स्थिति की तो यह एंडीज पर्वत श्रंखला पश्चिम में कोलंबिया के साथ वेनेजुएला की सीमा से लेकर उत्तर में समुद्री तट तक फैली हुई है।

वहीं, ब्रीजल से उत्तर की ओर फैलाना वाला अमेजन वर्रषावन दक्षिणी भाग तक फैला हुआ है। इसकी खोज 1498 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी।

दुनिया में सबसे अधिक तेल भंडार वाला देश वेनेजुएला है। वेनेजुएला का सबसे बड़ा तेल क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मराकाइबो क्षेत्र और ओरिनोको बेल्ट में स्थित है। यहां पर सोना, लोहा, बॉक्साइड और कोयला भी पाया जाता है।
मानचित्र में कहां है वनेजुएला?

दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित वेनेजुएला के पश्चिम में कोलंबिया, दक्षिण में ब्राजील और पूर्व में गुयाना है। इसके उत्तर में कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर है। इसकी रणनीतिक तटीय स्थिति इसे अमेरिका और यूरोप को जोड़ने वाले प्रमुख समुद्री मार्गों तक पहुँच प्रदान करती है।

वेनेजुएला अपने विशाल तेल भंडार के लिए जाना जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े भंडारों में से एक हैं। 20वीं सदी की शुरुआत में तेल की खोज ने देश को दशकों तक लैटिन अमेरिका के सबसे अमीर देशों में से एक बना दिया। हालांकि, तेल राजस्व पर भारी निर्भरता, आर्थिक कुप्रबंधन और राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई।
भौगोलिक स्थिति

वेनेज़ुएला बोलिवेरियन गणराज्य एक संघीय गणराज्य है। राजनीति और अर्थव्यवस्था के अलावा, वेनेजुएला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा झरना एंजेल फॉल्स है। वेनेजुएला में 23 राज्य, दो संघीय क्षेत्र है। इसमें महाद्वीपीय भूभाग और कैरेबियन सागर में कई द्वीप और छोटे द्वीप शामिल हैं । वेनेजुएला का कुल क्षेत्रफल लगभग 916,445 वर्ग किलोमीटर (353,841 वर्ग मील) है। वेनेजुएला की आबादी लगभग 28 से 29 मिलियन (2.8 से 2.9 करोड़) के बीच है।

यह भी पढ़ें- स्पेन से आजादी के बाद से अमेरिका के हमले तक, कैसे बर्बाद हुआ वेनेजुएला? पढ़िए पूरा इतिहास

यह भी पढ़ें- सादा जीवन या शाही ठाठ? मादुरो की लाइफस्टाइल का वह सच जो टीवी पर नहीं दिखता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167045