search

नवी मुंबई हवाईअड्डा: पांच दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

Chikheang 2025-12-31 00:56:22 views 955
  

नवी मुंबई हवाईअड्डा।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवी मुंबई हवाईअड्डे से केवल पांच दिनों में 25 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। अदाणी समूह के स्वामित्व वाले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने मंगलवार को बताया कि इस हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ान संचालन की शुरुआत के पहले पांच दिनों में कुल 26,021 यात्रियों का रिकार्ड बनाया है। इसमें 12,431 आगमन करने वाले यात्री और 13,590 प्रस्थान करने वाले यात्री शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने अपने परिसर में एक नए टैक्सीवे के शुरू होने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य पीक समय के दौरान उड़ान प्रस्थान क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार करना है।

वहीं आइएएनएस के अनुसार, भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा है कि नवंबर 2025 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 52 लाख रही।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161580