search

बिहार रेरा ने आरडी हाइट्स प्रोजेक्ट के बुक फ्लैट के निबंधन पर लगाई रोक, बिल्डर को जवाब दाखिल करने का निर्देश

LHC0088 2025-12-19 04:36:52 views 1082
  

सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) ने आवंटियों की शिकायत के बाद दानापुर की आवासीय परियोजना आरडी हाइट्स के बुक किए गए फ्लैटों के निबंधन पर रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई आवंटियों के द्वारा कब्जा न मिलने, अवैध शुल्क वसूली आदि शिकायतों के बाद की गई है। रेरा ने निबंधन आइजी से आग्रह किया है कि वह जिला सब रजिस्टार को इससे जुड़ा आदेश जारी करें। इस पूरे मामले में 28 आवंटियों ने रजिस्ट्री और कब्जा दिलाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनकी शिकायत है कि उन्होंने फ्लैट बुक कराया, सेल फॉर एग्रीमेंट का निबंधन कराया और समझौते के अनुसार भुगतान भी कर दिया। फ्लैटों का निर्माण भी पूरा हो चुका है, इसके बावजूद बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस सर्विस और डायरेक्टर फीस के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी जा रही है। बिहार रेरा ने प्रमोटर को निर्देश दिया है कि वह लिखित जवाब दाखिल करें कि कितने आवंटियों के पक्ष में बिक्री विलेख निष्पादित किए गए हैं।

प्राधिकरण ने यह भी आदेश दिया है कि जिन फ्लैटों के लिए पहले से बिक्री समझौता किया जा चुका है, उनके संबंध में मूल आवंटी की लिखित सहमति के बिना किसी भी प्रकार का नया पंजीकरण या तृतीय पक्ष का अधिकार सृजन नहीं किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138