search

नोएडा में रफ्तार भरती कार में लगी अचानक आग, ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर बचाई जान

LHC0088 2025-12-19 00:37:19 views 1216
  

नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास धूं-धूंकर जलती कार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट ने आग पाया काबू। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इस बीच उस सड़क का यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। दूर-दूर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम करीब 19:11 बजे दिल्ली के अशोक नगर से नोएडा की तरफ मेट्रो स्टेशन सेक्टर 15 के नीचे रोड पर गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

  

अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर जाकर देखा कि आग ने कार को पूरी तरह से आगोश में ले लिया था। गाड़ी टाटा टिआगो पेट्रोल मॉडल की थी। उसका नंबर डीएल 1सीजेड9370 है। वह किन्हीं दीपक कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी। काफी मशक्कत के बाद फायर सर्विस यूनिट ने लपटों पर काबू पाया। कार टाटा टियागो पेट्रोल।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के गांवों में आरडब्ल्यूए का गठन, किरायेदारों के सत्यापन में निभाएगी भूमिका
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138