Year Ender 2025: हॉकी-स्क्वाश में भारत ने दिखाया दम, वर्ल्ड मुक्केबाजी कप में जीते 9 गोल्ड; जॉन सीना की विदाई से आंखें हुईं नम

Chikheang Yesterday 21:37 views 494
  

ईयर एंडर 2025।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर गुजरता साल अपनी खट्टी-मीठी यादें दे जाता है। साल 2025 में भी भारतीय फैंस के साथ दुनिया में मौजूद खेल प्रेमियों को कभी खुशी, कभी गम मिले। भारत ने कई खेलों में अपनी जीत का परचम लहराया तो कई खेलों में उसे हार से सबक लेना सिखाया। ऐसे ही कुछ यादगार पलों को फैंस ने अपने दिल में बसाकर, 2025 को अलविदा कहने को तैयार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

भारत ने एशिया मेंस हॉकी 2025 का खिताब अपने नाम किया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से पराजित कर मेजबान देश ने चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दिलप्रीत ने दो फील्ड गोल किए।
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

चेन्नई में बुधवार, 10 दिसंबर को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में खेले गए तीसरे स्थान के प्लेऑफ में भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद रोमांचक वापसी करते हुए अर्जेंटीना को 4-2 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल जीतने का सूखा समाप्त किया। भारत ने 9 साल बाद मेडल जीता। इससे पहले भारत ने अपना आखिरी खिताब 2016 में लखनऊ में जीता था।

  
भारत ने जीता पहला स्क्वाश विश्व कप

भारतीय स्क्वैश टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्क्वैश विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में हांगकांग को 3-0 से हराकर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाला पहला एशियाई देश और विश्व में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्त्र के बाद चौथा देश बन गया।

  
वर्ल्ड मुक्केबाजी कप में इंडिया के 9 गोल्ड मेडल

भारत ने अपने घर पर दमदार प्रदर्शन किया। विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के अंतिम दिन 9 गोल्ड मेडल जीतकर सफलता की नई इबारत लिखी। भारत ने कुल मिलाकर 9 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इस बार शामिल हुए सभी 20 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।
जॉन सीना की रिंग से हुई विदाई

डब्ल्यूडब्ल्यूई के महान रेसलरों में से एक जॉन सीना का सफर जीत के साथ खत्म नहीं हो सका। अपने करियर की आखिरी लड़ाई में जॉनी सीना को गनथर ने हरा दिया। सीना एक तरह से गनथर के सामने घुटने टेक दिए। हार के बाद सीना अपनी टीशर्ट, अपना रिस्टबैंड रिंग में छोड़कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते हुए चले गए। उनकी विदाई पर फैंस की आंखें नम हो गईं।

  
रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया। नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाले बोपन्ना दो दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का एलान किया। भारतीय टेनिस के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बोपन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैसले की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: क्रिकेट का साल जो इतिहास रच गया, RCB को मिला पहला IPL खिताब; भारत ने खत्म किया 12 साल का सूखा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141189

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.