search

गोरखपुर में मिड-डे मील विवाद में रसोइया व प्रधानाध्यापिका में मारपीट, VIDEO वायरल

Chikheang 2025-12-18 19:37:50 views 398
  

एमडीएम में मंगलवार को कीड़े मिलना बना विवाद का कारण। फोटो- वीडियो ग्रैब



संवाद सूत्र, उनवल। खजनी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय उसवा बाबू से जुड़ा मामला इन दिनों जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में मिड-डे-मील को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ‘अखाड़े’ में तब्दील हो गया। रसोइया और प्रधानाध्यापिका के बीच हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को विद्यालय में बच्चों के लिए बने मध्याह्न भोजन में कीड़े पाए जाने का आरोप है। भोजन देखकर कई बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया। जब प्रधानाध्यापिका रीता आर्या ने रसोइया से इस संबंध में सवाल किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के दौरान बच्चे तमाशबीन बने रहे।

प्रधानाध्यापिका रीता आर्या का आरोप है कि उन्हें जबरन पद से हटाने के लिए साजिश रची जा रही है। रसोइया गुंजा देवी जानबूझकर खराब चावल से भोजन बनाती है और मना करने पर स्टाफ को भड़काती है। उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती है। उन्होंने बताया कि जातिगत षड्यंत्र के तहत मारपीट कर वीडियो बनवाया गया, ताकि उन्हें बदनाम कर हटाया जा सके।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आंबेडकर चौराहा से मुख्य डाकघर तक 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क, सीएम ग्रिड योजना के तहत होगा विकास  

वहीं, सहायक शिक्षिका श्रद्धा शुक्ला ने प्रधानाध्यापिका पर तानाशाही रवैया अपनाने और स्टाफ को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विद्यालय में आए दिन विवाद होता रहता है। मिड-डे-मील में कीड़े मिलने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसका वीडियो प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है शिक्षक, प्रधानाध्यापिका व रसोइया के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।


महासंग्राम ... महासंग्राम

मिड डे मील में कीड़ा निकलने को लेकर प्रिंसिपल और रसोइयां के बीच मारपीट

मामला गोरखपुर के उसवा बाबू माध्यमिक विद्यालय का है pic.twitter.com/8vqUiqla0r— Priya singh (@priyarajputlive) December 18, 2025


घटना निंदनीय है, शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। रसोइया और प्रधानाध्यापिका दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिससे विद्यालय का माहौल लगातार खराब हो रहा है।
-

-सावन दुबे, बीईओ खजनी


मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-

-धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, बीएसए
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953