search

पानीपत में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया धुंध का अलर्ट

LHC0088 2026-1-11 14:27:27 views 601
  

धूप से कुछ राहत, शीतलहर ने किया परेशान (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, पानीपत। सुबह धूप खिलने से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं, शीतलहर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाने और धुंध छाने की संभावना है। सुबह और शाम के समय शीतलहर का प्रभाव महसूस किया जा सकता है।

विभाग ने नागरिकों को ठंड और कम दृश्यता के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम के बदलते रुख का असर स्थानीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। सब्ज़ियों और फल-सब्ज़ियों की मांग बढ़ने के कारण कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, गर्म पेय पदार्थों और ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद सामानों की खरीदारी में वृद्धि देखी गई। शनिवार को एक्यूआइ 236 दर्ज किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165813