search

कानपुर में सड़क पार कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

LHC0088 2025-12-18 17:37:16 views 850
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता-सागर हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय युवक को डंपर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर नौबस्ता बाईपास की तरफ भाग निकला। इधर, हादसे से आक्रोशित राहगीरों ने हंगामा कर रास्ता जाम कर दिया।

पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मृतक के पास से मोबाइल मिला है, जिसमें लॉक लगा हुआ है। लॉक खुलवाने का प्रयास कर परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 970 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने सोनू सूद के ई-मेल को माना नाकाफी, बयान के लिए बुलाया; SIT ने तैयार किए 244 सवाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138