search

ऑपरेशन प्रहार: जमशेदपुर पुलिस ने 17 दिनों में 22 तस्कर पकड़े, बागबेड़ा में 320 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-18 17:37:17 views 1247
  

320 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मादक पदार्थों के कारोबार पर निर्णायक वार करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस इन दिनों एक विशेष मुहिम चला रही है ‘ऑपरेशन प्रहार’। इस अभियान का मकसद है शहर को नशे के जाल से मुक्त कर युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करीबी निगरानी, सूचनाओं का विश्लेषण और लगातार छापेमारी पुलिस कर रही है।अभियान के तहत बागबेड़ा थाना की पुलिस ने  क्षेत्र के लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास से गांजा के साथ एक युवक सुनील पात्रो उर्फ टकाल को गिरफ्तार किया है।  
17 दिनों में 22 लोगों की गिरफ्तारी

उसके पास से 320 ग्राम गांजा की बरामदगी की गई है।आरोपित रामनगर का रहने वाला है। विगत 17 दिनों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अबतक 186 पुड़िया ब्राउन शुगर, 38.12 ग्राम अफीम, 90 पुड़िया गांजा और  27 बोतल नशीली कफ सिरप को जब्त किया है।

इस पूरे अभियान की वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित टीमों को समय-समय पर दिशा–निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर नशे का कारोबार पनप न सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953