search

200 करोड़ रुपये की लागत से यमुना पर बन रहा नया पुल, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा

Chikheang 2025-12-18 00:08:11 views 1252
  

आगरा : यमुना नदी पर चलता मेट्रो पुल के निर्माण का कार्य। जागरण






जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने यमुना नदी की तलहटी पर पुल की पाइलिंग शुरू कर दी है। इसके लिए एक रिग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। बुधवार को पाइलिंग में जाल बिछाया गया। एक माह में पहला पिलर बनकर तैयार होगा। पुल में छह पिलरों का प्रयोग होगा। पुल का निर्माण डेढ़ साल में पूरा होगा। इसमें 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कारिडोर 16 किमी लंबा है। वाटरवर्क्स को रामबाग से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पुल बनेगा। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण चार माह तक कार्य बंद रहा। दो सप्ताह यूपीएमआरसी ने कार्य चालू किया। बुधवार को रिग मशीन से खोदाई की गई।

पाइलिंग का कार्य चालू हुआ। जल्द ही एक और रिग मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इससे पिलर का निर्माण तेजी से पूरा होगा। संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि मेट्रो पुल का निर्माण सिंगल पुल तकनीक से होगा। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। पुल के हिसाब से गर्डर को डिजाइन किया जा रहा है। सभी गर्डर प्री कास्ट तकनीक से बनाए जाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953