search

Noida News: टेलीकॉम कंपनी ने सड़क तोड ऊंचा किया मेनहोल चैंबर, पांच लाख का जुर्माना लगा

deltin33 2025-12-16 17:07:13 views 1129
  

सड़क से ऊंचा बना सीवर का मैनहोल। सौ. निवासी



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-74 और 77 में खोदाई कार्य कर केबल डालने कार्य किया। कार्य पूरा कर मेनहोल का चैंबर ऊंचा कर छोड़ दिया गया। स्थानीय निवासी की शिकायत पर प्राधिकरण ने टेलीकॉम कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना किया है। प्राधिकरण ने जुर्माने की कार्रवाई के दौरान एजेंसी को छवि खराब करने की बात भी कही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दे वोडाफोन आइडिया टेलिकाम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सेक्टर-74 और 77 में केबल डालने की अनुमति दी गई थी। निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि केबल डालने के बाद कंपनी ने मेनहोल का चैंबर सड़क से ऊपर छोड़ दिया।

खोदाई कार्य पूरा होने के बाद भी प्राधिकरण की ओर से इसकी जांच नहीं की गई। इसकी शिकायत फोटो और पत्र के माध्यम से शिकायत की गई। शिकायत सही मिली और कंपनी की कारगुजारी सभी के सामने आई। इस पर प्राधिकरण ने कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521